Advertisement

Main Ad

Amazing Facts on (Heart - दिल)

 

दिल के बारे में रोचक तथ्य


आइए जानते हैं दिमाग से जुड़े कुछ रहस्यमय बातें, जो आज तक 

आपने ना सुनी होंगी ना जानी होंगी | 



1. एक औसतन व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 72 बार, 1 दिन में 1,00,000 बार और 1 साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है | यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुंच जाता है | 

2. हमारा दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं | 

3. हर 1 मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है | 

4. पुरुषों के दिल का वजन औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वजन 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है | 

5. दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सप्लाई करता है जबकि बांया भाग (left side) बाकी के शरीर को | 

6. अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा | 

7. शरीर के 75 लाख करोड़ cell दिल से खून प्राप्त करते हैं सिवाय आंखों के कॉर्निया के | 

8. अक्सर हमने यह पढ़ा है और सुना है कि हमारा दिल बाई (left) तरफ होता है पर ऐसा नहीं है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर यह बाई और थोड़ा झुका होता है | 

9. छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है | व्यस्को के दिल का आकार दोनों हाथों को एक दूसरे से जकड के रखें जितना, उतने आकार का होता है | 

10. औरतों के दिल की धड़कन मर्दों की दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है | 

11. विटामिन की गोलियां खाने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है | 

12. दिल की बीमारियों से मरने वाले मांसाहारी लोगों की संख्या शाकाहारीयों के मुकाबले 19% ज्यादा है | 

13. बीड़ी - सिगरेट पीने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा 200-400 % बढ़ जाता है | 

14. जो लोग दिन में 11 घंटे से ज्यादा काम करते हैं उन्हें 8 घंटे काम करने वाले लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की संभावना 67 % ज्यादा होती है | 

15. Dark चॉकलेट खाने से दिल के रोगो की संभावनाएं एक तिहाई कम की जा सकती है | आपके खुश रहने से आपके दिल को बीमारियों का खतरा कम हो जाता है | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ